PM किसान योजना 2026

PM किसान योजना 2026:नई अपडेट, क़िस्त की जानकारी और लाभार्थियों की लिस्ट

PM किसान सम्मान निधि योजना

किसानों को आर्थिक सहायता और आय को बढाने के लिए भारत सरकार की ओर से कई सरकारी योजनाएं चलाई जाती है| जिसमें किसानों की लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(PM Kisan Yojana) है| इस योजना के तहत किसानों को हर चार माह में 2000 हजार रूपए की किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में भेज दिये जाते है| 2026 में इस योजना में कुछ नई अपडेट और बदलाव किए गये है जिनके बारे में किसान या नी हम लोगों को जानना जरूरी है| यह लेख आपको बताएगा PM किसान योजना 2026 की नई अपडेट, 21वी किस्त की जानकारी और लाभार्थियों की लिस्ट देखने का तरीका|

Table of Contents

PM किसान योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इसका मुख्य लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें खेती-बाड़ी के खर्चों में मदद देना है, ताकि वे अपनी आजीविका को बेहतर बना सकें और कृषि उत्पादन में सुधार कर सकें।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जो तीन बराबर किस्तों में दी जाती है — प्रत्येक किस्त ₹2,000 की होती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और बिचौलियों की भूमिका खत्म हो सके।

  • पी-एम किसान योजना 2019 से चली आ रही है|
  • भारत सरकार ने PM किसान योजना के जरये अब तक 20 क़िस्त किसानों के बैंक खाते में भेज दी गई है चाहें वो किसान छोटा हो या बड़ा| 20वी क़िस्त तो 2 अगस्त 2025 में भेजी थी|
  • PM किसान योजना में किसानों को हर साल 6,000  हजार रूपए की आर्थिक मदत दी जाती है|
  • यह 6000रू 4 किस्तों के माध्यम से किसानों को मिलते है|
  • यह राशि सीधे DTB (Direct Benefit Transfer) के जरिये बैंक खाते में जाती है|

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

किसान इस योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना आधार नंबर, बैंक खाता और जमीन की जानकारी भर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए किसान अपने नजदीकी CSC (Common Service Centre) या कृषि कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता और लाभार्थी

PM किसान योजना का लाभ केवल उन किसानों को दिया जाता है जिनके पास अपनी खेती योग्य भूमि होती है। छोटे और सीमांत किसान, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि है, इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ व्यक्तिगत किसान परिवारों को दिया जाता है, जिसमें पति, पत्नी और अवयस्क बच्चे शामिल होते हैं। हालांकि, कुछ वर्गों को इस योजना से बाहर रखा गया है जैसे — सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता, संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्ति और शहरी क्षेत्रों के बड़े जमींदार।

2026 की नई अपडेट क्या है ?

  1. E-KYC अनिवार्य: अब सभी किसानों के लिए e-kyc करना जरूरी है, वरना 21वी किस्त रूक सकत है|
  2. Land Seeding: किसानों की ज़मीन का रिकॉर्ड आधार से लिंक होना चाहिए|
  3. क़िस्त की समय-सीमा में बदलाव|
  4. सरकार ने किसानों की मदत के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है|अब किसान मोबाइल से भी अपनी किस्त की स्थिति देख सकते है|

21वी किस्त कब आएगी ?

  1. अनुमान लगाया जा रहा है कि 21वी किस्त का पैसा किसानों के बैंक खातों में दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में भेजा जाएगा|
  2. जिन किसानों का e-kyc पूरा नहीं है उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिलेगा|
  3. किस्त आने से पहले किसान अपना Status चेक कर ले|

लाभार्थियों की सूची कैसे देखें ?

  1. सबसे पहले PM KISAN की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये|
  2. “Beneficiary Status” या “Beneficiary List” पर क्लिक करें|
  3. अपना आधार नंबर / मोबाइल नंबर / बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें|
  4. “Get Data” पर क्लिक करें|
  5. स्क्रीन पर अपनी किस्त की स्थिति और लाभार्थी लिस्ट दिखाई देगी|
PM किसान योजना 2026

कितने किसानों को मिला एस योजना का लाभ?

  1. अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है|
  2. योजना के तहत अब तक 3 लाख करोड़ रूपए से ज्यादा राशि बाट दी गई है|
  3. छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह योजना बड़ी राहत साबित हुई है|

ध्यान देने के योग्य बातें

  1. जो किसान गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रही है, उनसे सरकार पैसा वापस ले सकती है|
  2. यह योजना सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों के लिए है|
  3. अगर परिवार में कोई सरकारी नोकरी करता है, तो वह किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते|

निष्कर्ष

PM किसान सम्मान निधि योजना भारत के करोड़ों किसानों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। इससे न केवल किसानों को आर्थिक मदद मिली है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। सरकार इस योजना के माध्यम से “सबका साथ, सबका विकास” के लक्ष्य को मजबूत कर रही है। भविष्य में इस योजना के और अधिक डिजिटल और पारदर्शी होने की संभावना है, ताकि हर पात्र किसान तक इसका लाभ बिना किसी परेशानी के पहुंच सके।

अगर आप किसान हैं और अब तक इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं, तो जल्द से जल्द PM किसान पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं और इस महत्वपूर्ण सरकारी योजना का हिस्सा बनें।